प्रेमी संग कमरे में बेटी मना रही थी रंगरलियां, पिता ने पकड़ा तो कर दी पिटाई, अस्पताल में हुई मौत
पिता ने अपने घर में किसी अजनबी की आवाज सुनी। जब उन्होंने बेटी के कमरे में जाकर देखा, तो सन्न रह गया। जिसके बाद बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता...;
नोएडा : दिल्ली से सटे नोएडा के अट्टा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवती ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पिता की पिटाई कर दी है। जिसके बाद पिता को तीसरी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। अस्पताल में पिता की मौत हो गई।
दरअसल, विश्वनाथ साहू अट्टा गांव में अपने परिवार सहित किराए पर रहते थे। रविवार की सुबह 4 बजे जब वह सोकर उठे तो अपने घर में किसी अजनबी की आवाज सुनी। जब उन्होंने बेटी के कमरे में जाकर देखा, तो सन्न रह गया। उन्होंने घर में बेटी पूजा के साथ उसके प्रेमी धर्मेंद्र के साथ रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद बेटी के प्रेमी और पिता के बीच हाथपाई होने लगी।
इसे देख बेटी और उसके प्रेमी ने पिता को तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। और अंधेरे का फायदा उठाकर प्रेमी फरार हो गया। वहीं सीढियों से गिरने की वजह से पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
मां ने अपनी बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस ने लड़की को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि फरार प्रेमी की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है प्रेमी धर्मेंद्र और बेटी पूजा के बीच में करीब एक साल से करीबी संबंध थे।