नॉएडा में सड़क पर खड़े सिपाही को मारी अज्ञात वाहन ने टक्कर, इलाज के दौरान मौत
जिले के विसरख थाना क्षेत्र में डायल 100 पर तैनात HCP कमलेश यादव की दर्दनाक मौत हो गई;
नॉएडा: जिले के विसरख थाना क्षेत्र में डायल 100 पर तैनात HCP कमलेश यादव की दर्दनाक मौत हो गई. HCP कमलेश यादव अपनी ड्यूटी के दौरान सडक किनारे खड़े थे कि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गये. जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गये, घायलावस्था में उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.
बिसरख थाना क्षेत्र में डायल 100 पर तैनात HCP कमलेश यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई. कल डायल 100 की कार पर तैनात HCP सड़क हादसे में घायल हुए थे . सड़क पर खड़े पुलिस कर्मी कमलेश यादव को अज्ञात कार सवार टक्कर मारकर फरार हो गया था .
पुलिस कर्मी के अचानक मौत होने से परिजन हैरान रह गये. उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है.