नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में 2 लाख का इनामी बदमाश बलराज भाटी ढेर

यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली राज्य का मोस्ट वांटेड था, हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे. सुंदर भाटी सक्रिय सदस्य था.;

Update: 2018-04-23 07:23 GMT
नोएडा :  उत्तरप्रदेश की योगी सरकार में बदमाशों के बुरे दिन चल रहे हैं. एनकाउंटर जारी है. नोएडा पुलिस ने आज एनकाउंटर में दो लाख का इनामी बदमाश बलराज भाटी ढेर कर दिया, वहीं उसके दो अन्य साथी घायल हुए हैं जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.
यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली राज्य का मोस्ट वांटेड था, हत्या, लूट, डकैती जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे. कई राज्यों में कुख्यात सुंदर भाटी सक्रिय सदस्य था. नोएडा के सेक्टर 41 में एसटीएफ गुड़गांव और एसटीएफ नॉएडा की बदमाशो के साथ संयुक्त मुठभेड़ हुई जिसमें दो लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया. ये पूरा मामला नोएडा सेक्टर 39 थाने का है.

Similar News