घने कोहरे के कारण जेवर मे एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकरायी चार गाड़ियां, सीओ ने मौके पर पहुँच कराया यातायात सुचारू
नॉएडा: ग्रेटर नोएडा के जेवर मे यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण आगरा की तरफ से आ रही चार गाड़ियां एक के बाद एक आपस मे टकरा गयी। गनीमत यह रही किसी भी यात्री के कोई चोट नही आयी। गाड़ियां टकराने की वजह से यमुना एक्सप्रेस-वे पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।
सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी जेवर जगतराम जोशी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचकर के एक्सप्रेस-वे पर आपस टकरायी हुई गाड़ियों को वहाँ से हटवाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जेवर टोल प्लाजाकर्मीयों को निर्देश दिये कि वो लाउडस्पीकर से यह सूचना प्रसारित करे कि जब तक कोहरा नही हट जाता है तब तक जेवर के लिए उतरने वाली गाड़ियों को ऊपर ही टोल पर रोके रखा जायेगा। क्योंकि जेवर के लिए उतरने वाली गाड़ियां घुमावदार कट की वजह और घने कोहरे के कारण सामने वाले वाहन दिखाई नही दे पाते है। जिससे उनके आपस टकराने की संभावना अधिक रहती है।