'रैगिंग' से तंग आकर नोएडा के गलगोटिया कॉलेज के छात्र ने की खुदकुशी

Update: 2017-09-29 09:01 GMT

नोएडा : नोएडा के गलगोटिया कॉलेज के एक छात्र की खुदकुशी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है बीटेक फर्स्ट इयर के स्टूडेंट ने 'रैगिंग' से तंग आकर आत्महत्या कर ली। छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया है कि सीनियर्स लगातार उसकी रैगिंग कर रहे थे, जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। एएसपी जीतेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि अगर छात्र की आत्महत्या के मामले की जांच में कोई अन्य छात्र या फैकल्टी जिम्मेदार पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें स्टूडेंट के पैरंट्स यूपी के इटावा में रहते हैं। बेटे की खुदकुशी की खबर सुनकर उन्होंने लगातार रैगिंग को इसका कारण बताया। 

Similar News