नॉएडा में वेल्डिंग करते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, 2 लोगों की मौत

Update: 2018-02-15 11:42 GMT

ग्रेटर नॉएडा के दनकौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दोपहर वेल्डिंग करते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना दनकौर थाना क्षेत्र के मंडप्पा गांव की है.


पुलिस उपाधीक्षक ग्रेटर नोएडा द्वितीय पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मंडप्पा गांव निवासी सुलेमान के घर पर आज गुरुवार, 15 फरवरी को दोपहर वेल्डिंग का काम हो रहा था. उसी दौरान गैस सिलेंडर फट गया. उन्होंने बताया कि घटना में सुलेमान और आमिर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.



 



Similar News