सामने आया हैरान करने वाला मामला, 2 रुपये के सिक्के से रोक देते थे ट्रेन और फिर...
उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा पुलिस और आरपीएफ ने एक एेसे हाईटेक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो 2 रुपये के सिक्के से तेज रफ़्तार ट्रेन को रोक देते थे और फिर...;
ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश की ग्रेटर नोएडा पुलिस और आरपीएफ ने एक एेसे हाईटेक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो 2 रुपये के सिक्के से तेज रफ़्तार ट्रेन को रोक देते थे। और ट्रेन रुकने पर ट्रेनों में लूटपाट करते थे।
ये गिरोह रेल पटरी के ज्वाइंट के बीच में 2 रुपये का सिक्का लगाकर ग्रीन सिग्नल को रेड कर देता था और ट्रेन रुकने के बाद लूटपाट की घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने इस मामले में इस गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दो रुपये के सिक्के, तमंचा और एक चाकू बरामद किया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के बाकि सदस्यों की खोजबीन कर रही है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के पुलिस उपाधीक्षक प्रथम अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक गिरोह सिग्नल प्वाइंट पर सिक्का डालकर बत्ती को लाल कर देता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने CCTV फुटेज देखा तो फुटेज में कुछ ऐसा नजर आया जिसने पुलिस को हैरानी में डाल दिया।
पुलिस को फुटेज से पता चला कि गिरोह पटरी के बीच में 2 रुपये का सिक्का डाल कर हरे सिग्नल को लाल करते थे। लाल सिग्नल देखते ही ट्रेन के पहिए थम जाते थे, जिसके बाद बदमाश बोगियों में चढ़कर यात्रियों से लूटपाट करके फरार हो जाते थे।
पिछले कई दिनों से ग्रेटर नोएडा में लगातार ट्रेन में लूट की बढ़ती वारदातों को देखते हुए पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस की मानें तो यह गिरोह ग्रेटर नोएडा से पहले मुरादाबाद मंडल में लगभग तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेन लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। फिलहाल पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुट गई है।