गृहमंत्री राजनाथ के बेटे से मांगी रंगदारी, प्रसाशन के उड़े होश

Update: 2018-05-26 14:13 GMT

नॉएडा: गृहमंत्री राजनाथ सिंह के विधायक पुत्र से वाह्ट्सअप पर रंगादारी मांगी गई है. नॉएडा विधायक पंकज सिंह से दस लाख वॉट्सऐप के जरिए रंगदारी मांगी गई. बीते कई दिनों से लगातार बीजेपी विधायकों से रंगदारी मांगी जा रही है. लगातार हर जिले से किसी न किसी विधायक से रंगदारी की खबर अब तक सामने आ चुकी है. 


अब हद तो तब हो गई जब देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह के विधायक बेटे पंकज सिंह से भी रंगदारी मांगी गई है. अब तक इस रंगदारी में मांगने वाला सामने नहीं आया है न ही प्रदेश की पुलिस ने इस काम में अब तक कोई जानकारी हासिल कर पाई है. अब अगर इस सरकार से कोई आम आदमी अपनी सुरक्षा की क्या उम्मीद करेगा. 


बता दें कि प्रदेश की पुलिस देश की एक नंबर पुलिस होने का खिताब हासिल क्र चुकी है जबकि एक धमकी देने वाला आदमी अब तक ट्रेस नहीं कर पाई है. प्रदेश के अपर पुलिस निदेशक कानून एवं व्यवस्था आनंद कुमार ने अब तक इस पर कितना कार्य किया है वही जानें लेकिन इतना तो तय है कि यह धमकी माननीयों को मिल रही है.


प्रदेश में इस समय अपराध भी कम नहीं हो रहा है. अब तो यूपी में डकैतियां भी पढने लगी है. लोंगों को मार दिया जाता है. और अधिकरियों के कान पर जूं भी नहीं रेगता है. प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस बात पर खुद भी बात करनी होगी. 

Similar News