ग्रेटर नॉएडा में आईएएस अधिकारी के घर चोरी

Update: 2018-05-14 06:54 GMT

ग्रेटर नोएडा: नॉएडा में चोरो का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है जबकि एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा अपराधियों पर कहर बनकर टूट पड़े है. चोरों ने अब  IAS के घर को निशाना बनाया है. जहाँ उन्होंने लाखों रूपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है. 


मिली जानकारी के मुताबिक़ थाना कासना क्षेत्र में देर रात ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में तैनात आईएएस विभा चहल के घर चोरो ने धावा बोल दिया.  एक कमरे में परिवार के साथ घर पर सो रहे अधिकारी के कमरे की कुंदी लगाकर चोरो ने घर पर रखे 5 हज़ार रुपये ने 7 लाख के सोने चांदी के जेवर चोर ले उड़े और उनको भनक तक नहीं लगी. जब जागे तो पता चला कि घर में चोरी हो चुकी है. 

Similar News