नोएडा : मुठभेड़ के बाद बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ाया गया अगवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर
नोएडा से अगवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एसटीएफ नोएडा की कोशिशों से गुरूवार को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया गया है.;
नोएडा से अगवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर को एसटीएफ नोएडा की कोशिशों से गुरूवार को बदमाशों के चंगुल से सकुशल छुड़ा लिया गया है. STF नोएडा और गाजियाबाद पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें 2 बदमाशों समेत 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. मुठभेड़ में पुलिस ने कुल 3 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है.
रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त टीम ने एक मुखबिर की सूचना पर सिहानीगेट थाना क्षेत्र के ब्रेव हाइट्स बिल्डिंग के पास बदमाशों की घेराबंदी की. पुलिस के खुद को घिरा पाकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें 2 सिपाही घायल हो गए, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्यवाही 2 बदमाश भी घायल हो गए.
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर ही अगवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर को थाना इंदिरापुरम के प्रहलाद गढ़ी इलाके से बरामद कर लिया. पुलिस अब गिरफ्तार बदमाशों से पुछताछ में जुट गई है. गिरफ्तार बदमाश पेशेवर बताए जा रहे हैं, जो पहले भी ऐसी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं.