नोएडा: यमुना के पुस्ते पर स्तिथ फार्म हाउस में 3 युवतियों के साथ रेप की कोशिश ओर छेड़छाड़ का आरोप लगाने का मामला सामने आया है। थाना एक्सप्रेसवे में तैनात प्रशांत मालिक नाम के कॉन्स्टेबल पर भी युवतियों से बदसलूकी का आरोप। सिपाही ने युवतियों को धमकाते हुए अश्लील बातें करने की भी बात युवतियों ने दोहराई है।
थाना एक्सप्रेसवे इलाके में बने फार्म हाउसों में जन्म दिन पार्टी के दौरान 1 अप्रेल को सुबह 3 बजे की घटना बताई गई है। पुलिस ने युवतियों के साथ हुई बदसलूकी की रिपोर्ट तक नही की दर्ज । युवतियों ने दिए अपने प्रार्थना पत्र में लिखा है कि उनसे बीस हजार रूपये की मांग की गई। उनको जांच के नाम पर थाने में दो घंटे बिठाया गया।
फार्म हाउस में मारपीट करने के लिए हथियार और लाठी डंडे लेकर आये युवकों ने की लड़कियों से बदसलूकी। पुलिस ने फार्म हाउस काटने वाले दोनो पक्षो पर दर्ज किया केस। लड़कियों का आरोप उनकी शिकायत तक पुलिस ने नही सुनी। लड़कियों को 2 घंटे थाने में बैठा का छोड़ा गया। पीड़ित लड़कियों ने सीओ 1 से लगाई कार्यवाही की गुहार। सीओ 1 के आदेश पर एक्सप्रेसवे थाना पुलिस ने लड़कियों की शिकायत दर्ज की है।
जब नॉएडा को अपराध मुक्त करने के नाम पर नवनियुक्त पुलिस कप्तान अपनी तयारी में जुटे हों और तब उनके मातहत ही उनकी साख गिराने में लग जाय तो कैसे कंट्रोल होगा जिले का अपराध इस पर सवालिया निशान तो लग जाएगा।