नोएडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे हैं "ऑपरेशन मुस्कान" अभियान के अंतर्गत दिनांक 18.06.18 से दिनांक 18.07.18 तक जनपद पुलिस द्वारा कुल 45 बच्चों (24 लडके व 21 लडकियो ) को सकुशल बरामद कर परिवारजनों को सुपुर्द किया गया. नोएडा पुलिस की यह एक बड़ी कामयाबी है.
नोएडा पुलिस ने इन बच्चों को यूपी के विभिन्न जिलों से और होम चाइल्ड केयर संस्थानों से ढूँढ़ कर इन बच्चों को इनके परिजनों से मिलाया. सोचिये जब आपका अपना बच्चा कई महीनों से लापता हो आप ढूँढ़ ढूँढ़ कर थक हार चुके हों तब आपके दरवाजे पर आपके इलाके की पुलिस आकार दस्तक दे और कहे कि हम आपके बच्चे को लाये है आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा.
नोएडा एसएसपी अजयपाल शर्मा के बारे में लोंगों की धारणा है कि यह अधिकारी तो इनकाउंटर स्पेशलिस्ट है, लेकिन जब क्षेत्रीय जनता ने जब इस खबर को सुना तो जनता बेहद खुश हुई. जबकि पैंतालीस परिवार में तो खुशियों की बहार आ जायेगी.