नॉएडा पुलिस ने किया एक लाख का इनामिया बदमाश मुठभेड़ में ढेर

Update: 2018-03-25 04:17 GMT

नॉएडा: पर्थला चौक के पास गौतमबुद्धनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड हो गई/ इस मुठभेड में एक बदमाश श्रवण पुत्र विनोद घायलहो गया व एक मौके से फरार हो गया. घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया जहाँ उसकी मौत हो गई. 


नॉएडा पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज हेतु जिला अस्पताल को रवाना किया गया है. दौराने इलाज घायल बदमाश की मृत्यु हो गई. घायल बदमाश पर एक लाख का ईनाम घोषित है. मौके से एक एके 47और एक लूटी हुई 315 बोर रायफल एवं एक कार स्विफ्ट डिजायर न0ं डीएल 2सी एएस 0404 बरामद की गई. मुठभेड में क्राइम ब्रान्च के निरीक्षक बलवान सिंह, सिपाही संजीव व सिपाही सत्यवीर घायल हो गए जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल रवाना किया गया. 


इस घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा घटनास्थल पहुंचे. इस एक लाख के इनामी बदमाश को मारने वाली पुलिस टीम को बधाई दी. एसएसपी अजयपाल शर्मा के नॉएडा आते ही अपराधियों में हडकम्प मचा हुआ है. शामली में डॉ अजयपाल शर्मा ने बड़े बड़े सूरमा बदमाश ठीक कर दिये. 


Similar News