IAS और IPS जंग शुरू: नॉएडा एसएसपी ने किया थानाध्यक्ष का ट्रांसफर, डीएम ने खड़ा किया सवाल
नॉएडा जिलाधिकारी और एसएसपी में जंग तेज;
उत्तर प्रदेश में आईएएस और आईपीएस एसोसिएशन में जंग तेज हो गई. यह जंग प्रदेश सरकार द्वारा किसी भी पुलिस के जिले स्तर के ट्रांसफर का अनुमोदन जिलाधिकारी से लेना होगा. इससे पहले एसएसपी / एसपी ट्रांसफर करने के बाद सूचनार्थ सूची भेजते थे, लेकिन नए आदेश के मुताबिक़ अब आधिकारियों को उनका अनुमोदन लेने के बाद सूची आउट की जायेगी.
इस मामले में आज नया मोड़ तब आया जब नॉएडा एसएसपी डॉ अजयपाल शर्मा ने अपने जिले के कई थाना प्रभारी इधर उधर किये. लेकिन इसका अनुमोदन जिलाधिकारी से नहीं लिया. इस पूरे घटनाक्रम पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने उन्हें इस बात पर एक पत्र लिखकर शासनदेश का हवाला देते हुए लिखा है कि अपने उनका अनुमोदन क्यों नहीं लिया. यह पत्र मिडिया में आते ही सरगर्मी तेज हो गई है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शोहरत दिलाने वाले कप्तान डॉ अजयपाल शर्मा के आदेश को नॉएडा के जिलाधिकारी बीएन सिंह ने रोक दिया जब अजय पाल शर्मा अपनी टीम नहीं बना पाएंगे तो कैसे होगा एनकाउंटर ? फिर जबाब देही किसकी होगी जिलाधिकारी की एसएसपी / एसपी की. मुख्यमंत्री ने अगर समय रहते इस मामले पर कोई हस्तक्षेप नहीं किया तो परिणाम सुखद नहीं रहेंगे.