शामली: कैराना लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद हुकुमसिंह की हालत बिगड़ गई है. सांसद को नोएडा के जेपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. सांसद की पुत्री मृगांका सिंह ने यह जानकारी मिडिया को दी. उन्होंने बताया तीन दिन पहले सांसद हुकुम सिंह का स्वास्थ्य खराब हुआ था.
सांसद हुकुम सिंह को इलाज के लिए नॉएडा के जेपी हास्पिटल में भर्ती कराया गया.उनको सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है.