ग्रेटर नोएडा मां-बेटी हत्याकांड : नाबालिग बेटे ने खोला- मां-बहन के कत्ल का राज!

पुलिस ने हत्या के बाद से फरार फैमिली का नाबालिग लड़का 2 दिन बाद शुक्रवार को बनारस में पकड़ लिया है..;

Update: 2017-12-09 06:34 GMT
नोएडा : ग्रेटर नोएडा मां-बेटी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या के बाद से फरार फैमिली का नाबालिग लड़का 2 दिन बाद शुक्रवार को बनारस में पकड़ लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, उसने अपनी मां और बहन की हत्या की बात कबूल कर ली है। नोएडा पुलिस शनिवार दोपहर को हत्याकांड का खुलासा करेगी। आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी लड़के ने बैट से पीट-पीटकर डबल मर्डर को अंजाम देने की बात बताई है।

पुलिस के मुताबिक, डबल मर्डर के आरोपी लड़के ने शुरुआती पूछताछ में क्राइम फाइटर गेम को वारदात की वजह बताया है। उसने बैट से पीटकर दोनों की हत्या की थी। दो दिन तक बेटे के लापता रहने पर परिवार ने उससे घर लौटने की अपील की थी। लड़के के पिता और दादा ने कहा था कि वह अपनी मां और बहन की हत्या नहीं कर सकता।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस अपील के बाद शुक्रवार को आरोपी नाबालिग ने किसी अनजान नंबर से पिता को फोन किया। इसकी लोकेशन के आधार पर उसे बनारस के दशाश्वमेघ घाट से पकड़ा गया।

आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी-2 के फ्लैट नंबर 1446 में मंगलवार रात को अंजलि अग्रवाल (42 साल) और बेटी मणिकर्णिका (9 साल) की बॉडी खून से लथपथ मिली थीं। पास ही खून से सना एक बैट पड़ा था। इसके बाद से घर का 15 साल का बेटा गायब था। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में सोमवार रात 8 बजे आरोपी लड़का मां और बहन के साथ फ्लैट में जाता दिखा था। इसके बाद आखिरी बार रात 11.30 बजे उसे अकेले फ्लैट से बाहर आता देखा गया।
Full View

Similar News