नॉएडा के गौर सिटी दो में माँ बेटी की हत्या, डबल मर्डर से मची सनसनी

नॉएडा , ग्रेटर नॉएडा , नॉएडा में अपराध , नॉएडा में डवल मर्डर , माँ बेटी की हत्या , गौर सिटी में डबल मर्डर , माँ बेटी की गौर सिटी दो में हत्या , नॉएडा लेटेस्ट न्यूज , नॉएडा पुलिस , नॉएडा ब्रेकिंग न्यूज , स्पेशल कवरेज न्यूज,;

Update: 2017-12-06 02:16 GMT

 नॉएडा के पॉश गौर सिटी में डबल मर्डर से सनसनी मच गई जब एक फ्लैट से एक महिला और उसकी बेटी का शव बरामद हुआ. इस तरह की घटना एसी वीआईपी कालोनी में होने से लोंगों में तरह तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया. नॉएडा में बीते माह से अपराध की भरमार मची हुई है. पुलिस प्रसाशन का भय आम जनता में बिलकुल प्रतीत नहीं हो रहा है. 



क्या है पूरा मामला 

दिल्ली से सटे ग्रेटर नॉएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 के 11 एवेन्यू के फ्लैट नंबर 1446 में माँ और उसकी मासूम बेटी की बेरहम तरीके से हत्या कर दी माँ की उम्र 35 वर्ष नाम अंजलि अग्रवाल बताया जा रहा है और बेटी की उम्र 12 वर्ष नाम मणि कनिका बताया जा रहा है. शाम 8 बजे के बाद से उनको किसे ने भी नहीं देखा और रिस्तेदार लगातार फ़ोन कर रहे थे लकिन जब फ़ोन किसे ने भी नहीं उठाया तब पास के ही रहने वाले रिस्तेदारो को फ़ोन किया गया. फिर पुलिस को कॉल किया तब पुलिस ने गेट खोला तो पुलिस के होश उड़ गए. घर के अंदर बेड रूम के अंदर माँ बेटी की लाश मिली है.  लाश के पास इक बैट पड़ा हुआ मिला जिस पर खून के निशान है. और धार धार हत्यार मिला है.


पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जाँच में झूट गयी है. लकिन घटना के बाद से ही मृतका अंजलि का बेटा जिसका नाम प्रखर उर्फ़ राघव उम्र 15 साल 10TH का मयूर पब्लिक स्कूल का छात्र बताया जा रहा है. वो भी गायब है. उसके बारे में भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है. पुलिस उसकी भी तलाश में जुट गयी है. परिवार में कुल चार लोग रहते थे.


फ़्लैट से बाहर यह बात समाने तब आई जब पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बरामद किये.  बेड रूम में बेड पर माँ और मासूम बेटी की लाश रजाई में पड़ी मिली है.  लाश के पास पुलिस को कई तरीके के धार धार हत्यार और एक बेट मिला है. जिस पर खून के निशान लगा हुआ है. पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है. मौके पर डॉग स्क्वार्ड फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया है. एक एक चीज की जांच बड़ी बारीकी से की जा रही है. पुलिस का कहना है की लूट जैसे कोई बात तो नहीं लग रही है लेकिन इंकार भी नहीं किया जा सकता है. सीसीटीवी भी चेक किया जा रहा है. कि कौन किस वक़्त आया है. बेटे की भी तलाश किया जा रहा है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है. 

Similar News