ग्रेटर नोएडा की कासना स्तिथ जिला जेल पुडुचेरी की राज्यपाल किरण बेदी पहुंची. जिला जेल में उन्होंने म्यूजिकल क्लास का शुभारंभ किया. साथ ही महिला बंदियो के उत्थान के लिए कई योजनायें शुरू की गई . किरण बेदी ने जिला जेल में बैरक का निरीक्षण भी किया.
किरन बेदी ने जिला जेल का औचक निरिक्षण भी किया, सभी बैरकों में जाकर कैदियों से मिली. उनके विकास को लेकर उन्होंने जेल अधिकारीयों से बात चीत भी की. इस दौरान जेल के सभी अधिकारी मुस्तैद नजर आये.
किरण बेदी ने म्यूजिकल क्लास का शुभारंभ किया. साथ ही महिला बंदियो के उत्थान के लिए कई योजनायें शुरू की गई . उन्होंने जेल के कैदियों को सम्बोधित भी किया. देश के लिए जागरूकता लाने का संदेश दिया. किरण बेदी देश की सबसे बड़ी तिहाड़ जेल की मुखिया रह चुकी है. कैदियों को लेकर कई बड़ी योजनायें भी चला चुकी है.