नॉएडा के सूरजपुर में मिला अधेड़ का अधजला शव

Update: 2018-03-29 05:49 GMT

ग्रेटर नोएडा के कोतवाली थाना सूरजपुर में 45 साल के आदमी का शव मिला. चेहरा तेज़ाब से जला हुआ लग रहा. मृतक की पहचान आबिद के रूप में हुई है जो कि दादरी का रहने वाला था . आबिद ट्रक में क्लीनर का काम करता था.

मृतक की पहचान आबिद पुत्र अली मुहमद सैफी उम्र 45 वर्ष निवासी किदवइ नगर वार्ड नं 24 दादरी का रहने वाला है.  पंचायत नामा भर कर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. आबिद चूँकि नशे का आदी था. यह जानकारी मिल रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है. फिलहाल खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची थी. 



Similar News