नॉएडा पुलिस ने किया नेक काम, जनता ने की वाहवाही

Update: 2018-01-07 14:47 GMT

नॉएडा: 6 जनवरी शनिवार को संजीव पुत्र जी सी थपडियाल निबासी A- 336 सेक्टर 47 ने थाना सेक्टर 49 पर आकर तहरीर दी कि उनके पिता जी सी थपड़ियाल उम्र 76 वर्ष सुबह 6:30 बजे घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, वो घर पर वापस नहीं लौटे है।


इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सेक्टर 49 प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज पंत ने अपनी टीम को तलाश हेतु निर्देशित किया, जिस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर जी सी थपड़ियाल को ढूंढकर उनके पुत्र संजीव को सकुशल सौंप दिया. 


उनकी इस कार्य प्रणाली की संजीव के द्वारा ही नहीं पूरे गौतम बुद्ध नगर में नोएडा पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रसंशा की गई. बता दें कि थानाध्यक्ष पंकज पन्त एक बड़े ही नेक और इमानादार व्यक्तित्व के अधिकारी है. उनके कार्य हमेशा अच्छे ही रहते है. 

Similar News