नोएडा के एक्सप्रेस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को हाईकोर्ट का बड़ा झटका
एक्सप्रेस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को बड़ा झटका;
इलाहाबाद: नोएडा की एक्सप्रेस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. हाईकोर्ट ने फ्लैटों के निर्माण पर रोक लगा दी है. कंपनी पर नोएडा अथॉरिटी से स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण करने का आरोप है. साथ ही नक्शे में स्वीकृत 6 ब्लॉक में गैप कम रखने का भी आरोप है.
एक्सप्रेस बिल्डर्स एंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड नोएडा को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. हाईकोर्ट ने फ्लैटों के निर्माण पर रोक लगाते हुए कंपनी पर नोएडा अथॉरिटी से स्वीकृत नक्शे के विपरीत निर्माण का आरोप भी लगाया है. आदेश एक अनुसार नक्शे में स्वीकृत 6 ब्लॉक में गैप कम रखने का आरोप भी लगा है.
कंपनी पर बगैर स्वीकृति 5-5 फ्लोर ज्यादा बनाने का भी आरोप है. याचिका में स्वीकृत नक्शे के निरस्तीकरण की मांग की है. कंपनी का प्रोजेक्ट नोएडा के सेक्टर 77 में है . नक्शे में स्वीकृत 635 के बजाय 714 फ्लैट बनाने का भी आरोप है. कोर्ट में 10 जुलाई को मामले की अगली सुनवाई होगी.