ग्रेटर नोएडा: पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़, एक बदमाश को गोली लगी, 3 फरार

GREATER NOIDA: A 25-year-old criminal was arrested while his three accomplices managed to escape during an encounter in Ecotech 1 in Greater Noida on Tuesday evening;

Update: 2017-11-01 02:30 GMT
ग्रेटर नोएडा: मंगलवार की शाम को ग्रेटर नोएडा में इकोटेक 1 में एक मुठभेड़ के दौरान एक 25 वर्षीय शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसके तीन साथी बच निकले. यह घटना देर रात की है जब रूटीन चेकिंग में वाइक सवार लुटेरों को रोकने पर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे. पुलिस द्वारा पीछा करने पर हुई मुठभेड़ के बाद बुलंदशहर निवासी रॉबिन को घायलावस्था में गिरफ्तार कर यथार्थ अस्पताल ले जाया गया. जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है. 

क्षेत्राधिकारी -द्वितीय, ग्रेटर नोएडा, पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि इकोटेक 1 पुलिस थाने की एक टीम शाम को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के पास रूटीन रोड चेकिंग कर रही थी.  सीओ सिंह ने कहा, इस दौरान "चार संदिग्धों को मौके पर दो मोटरसाइकिलों पर आते देखा, अधिकारियों ने उन्हें जाँच के लिए रोकने का इशारा दिया.  इतने में वाइक सवारअपराधियों ने पुलिस कर्मियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए भागने लगे.  पुलिस ने आरोपीयों का पीछा किया और अपने सहयोगी पुलिस कर्मियों को सतर्क कर दिया. एक बाइक पर दो अपराधियों को घरबाड़ गांव की ओर भागने में कामयाब रहे, जबकि दूसरी बाइक फिसल गई.  इस बाइक पर सवार संदिग्धों ने संतुलन खो दिया और सड़क पर गिर पड़े.  उन्होंने बाइक को छोड़ दिया और पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी करते हुए गांव की तरफ भागने लगे. पुलिस ने अपनी आत्मरक्षार्थ भी गोली चलाई जो आरोपी रॉबिन के पैर में लगी.  पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया.  उसके साथी अंधेरे में भागने में सफल रहे. रॉबिन को अस्पताल ले जाया गया था और खतरे से बाहर है. 

प्रारंभिक जांच से पता चला कि वह ग्रेटर नोएडा में डकैती के दो मामलों में वांटेड था. पुलिस अधिकारी ने बताया कि, "हमें एक देशी निर्मित बंदूक, कुछ जीवित कारतूस और उससे एक बाइक मिली है.  साथ ही हम इसका अपराधिक रिकार्ड भी खंगालेंगे कि अब तक इसने कितने अपराध किये है. मुठभेड़ की जानकारी के बाद, एसएसपी लव कुमार और एसपी (ग्रामीण), सुनीति तुरंत ही घटनास्थल पर पहुंचे. 

Similar News