National Youth Day : योगी आज फिर आएंगे नोएडा, PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस युवा महोत्सव की शुरुआत करेंगे.;

Update: 2018-01-12 03:24 GMT
स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आज शुक्रवार को नोएडा में राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. गोतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे. इस कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे तथा दिल्ली से ही वे देशभर से आए 6000 नौजवानों को संबोधित करेंगे.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस युवा महोत्सव की शुरुआत करेंगे.
- कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्र तथा राज्य के कई मंत्री मौजूद रहेंगे.
- कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए देशभर से 6000 युवा नोएडा पहुंच चुके हैं.
- यह कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा आयोजित किया जा रहा है.
- कार्यक्रम के लिए गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में बड़े पैमाने पर तैयारियां की गई हैं.
- यह महोत्सव 16 जनवरी तक चलेगा.
- पिछले साल यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर मे ंआयोजित किया गया था.
- उस समय भी प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही कार्यक्रम को संबोधित किया था.

Similar News