पीएम मोदी की सुरक्षा में भारी चूक, सीएम योगी नाराज

Update: 2017-12-27 11:38 GMT
नोएडा में पीएम की सुरक्षा चूक मामले में बड़ी कार्रवाई। एसएसपी गौतम बुद्ध नगर लव कुमार ने दनकौर थाने में तैनात दरोगा दिलीप सिंह और सिपाही दयानंद को किया निलंबित, पीएम की सुरक्षा में वार्निंग गाड़ी में सवार थे दोनों पुलिसकर्मी। 25 दिसंबर को नोएडा विजिट के दौरान गलत दिशा में मुड़ गया था पीएम का काफिला। नोएडा एस पी सिटी कर रहे है पूरे मामले की जांच।
सोमवार को मेट्रो की मजेन्टा लाइन का उद्घाटन करने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा आये थे। उसके बाद एमिटी विश्वविद्यालय में आयोजित जनसभा को उन्होंने संबोधित किया।
जनसभा स्थल से बोटेनिकल गार्डेन स्थित हेलीपैड पर वापिस जाने के लिए लौटते समय उनका काफिला नोएडा एक्सप्रेस-वे पर भटक गया। सोमवार दोपहर 2.35 मिनट पर जब प्रधानमंत्री का काफिला एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड से होते हुए बोटेनिकल गार्डेन की तरफ जा रहा था तभी उनकी फ्लीट में आगे चल रहे एन्टी डेमो वाहन का चालक निर्धारित रूट के पहले आने वाले कट से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गया। वहां पर पीएम की सुरक्षा के हिसाब से फोर्स तैनात नहीं थी। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला भटक कर निर्धारित रूट से पहले एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा। उधर से आ रहे वाहनों को आनन-फानन में रोका गया तथा पीएम की फ्लीट को आगे रवाना किया गया।
 इस मामले की जांच एसपी सिटी अरूण कुमार को सौंपी गयी। जांच में पाया गया है कि एन्टी डेमो वाहन के में तैनात उपनिरीक्षक दिलीप सिंह और सिपाही जयपाल इस मामले में दोषी है। दोनों के खिलाफ निलंबित कर दिया गया है। एसपी की रिपोर्ट पर दोषी पुलिस वालों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जा रही है। काफिला भटकने की वजह से प्रधानमंत्री की फ्लीट करीब दो मिनट तक रूकी रही। प्रधानमंत्री के साथ चल रहे यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फ्लीट भटकने की घटना पर सख्त नाराजगी व्यक्त की। 
इसी मामले में मेरठ में तैनात एक सीओ के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं जिसकी जांच शासन स्तर पर की जा रही है। इसकी जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी नितिन तिवारी निभा रहे थे।

Similar News