आतंकवाद मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, जातिवाद मुक्त और विकास युक्त भारत होगा - डॉ महेश शर्मा

Update: 2018-02-11 04:00 GMT

 केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा एवं माननीय दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी ने क्षेत्र के कई गांवो का दौरा किया और साथ-साथ सांसद आदर्श ग्राम योजना के अन्तर्गत गोद लिये गये गांव कचैडा वारसाबाद दादरी में गोद लेने के बाद आज प्रथम बार पहुंचे। जिसमें मंत्री जी के द्वारा गांवों के विकास के लिये योजना बनाने पर चर्चा हुयी। जिससे की गांव में पूर्ण विकास और एक आदर्श गांव बनाया जायें।


ग्रामीणों ने मंत्री महेश शर्मा का हृदय की गहराईयों से ढोल नगाडा बजाकर व फूल मालाओं से स्वागत किया।  उन्होंने गांवों के स्कूल के कम्प्युटर कक्ष का उद्घाटन भी किया। जिसमें बच्चों के साथ बैठकर कम्प्युटर भी चलाया। गांव गोद लेने के पश्चात् ही मंत्री जी की प्रेरणा से एक हाई मास्क लाईट लगभग 60 सोलर लाईट, गांव गोद लेते ही कार्य प्रारंभ करा दिये गये थे।  मंत्री जी के प्रथम आगमन पर इस गांव की कायाकल्प हो जायेगी। महेश शर्मा द्वारा केन्द्र मार्ग निधि से 15 किमी की रोड का भी लोकार्पण किया। जो लोक निर्माण विभाग द्वारा कार्य किया जायेगा। जिसकी लागत 2497 लाख है। यह रोड छपरौला, दुजाना महावड, आकिलपुर, कचैडा वारसाबाद, प्यावली रोड का नारियल फोडकर लोकार्पण किया। गोद लिये गांवों को जे.एस.एस. महाविद्यापीठ इन्स्टीच्यूट द्वारा इस गांवों में शिक्षा, रोजगार आदि कई डिप्लोमा ट्रेनिंग को निःशुल्क अपने संस्थान में दिया जायेगा और उनको रोजगार भी दिया जायेगा। पूरे गांव का सर्वे भी संस्थान के छात्रों द्वारा किया जायेगा।


मंत्री जी ने वहां उपस्थित सभी का स्वागत किया। और कहा कि इस गांव को एक आदर्श गांव स्थापित करने के लिये इस गांव के सभी लोग मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। यहां पर जितने भी विकास के कार्य होने से उन सब कार्यो को पूर्ण कराया जायेगा। केन्द्र व प्रदेश स्तर की सभी योजनायें यहां पर लागू करायी जायेगी जिसमें विधवा पेंशन, वृद्धा पेशन, के लाभार्थियों को पेंशन उनके बैंक में डलवाकर प्रशस्ति पत्र माननीय मंत्री जी द्वारा बुजुर्गो को दिये गये। स्वास्थ्य केन्द्र भी यहां पर बनाये जायेगे। पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, रोजगार, स्वच्छता मिशन को हम सभी साथ लेकर चलेगे और इस गांव को स्वर्ग बनायेगे। हमसब को संकल्प लेकर कार्य करना होगा और मोदी जी एवं योगी जी द्वारा प्रदेश व गांव को एक अच्छे स्थान पर ले जायेंगे।


चिपियाना बुजुर्ग दादरी में मंत्री जी ने जनससमयाओं को सुना और जल्द ही उन समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। केन्द्र सरकार द्वारा दिये गये बजट की उपलब्धतायें माननीय मंत्री जी ने वहां पर उपस्थित जनसमूह को बतायी कि किसानों को इस बजट से बहुत ही लाभ मिलेगा। रोजगार के नये अवसर उपलब्ध होगे। उद्योग नई उचाईयों को छुयेंगे। देश विश्व में अपना नाम स्थापित करेंगा। आतंकवाद मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, जातिवाद मुक्त और विकास युक्त भारत होगा। यहां पर मंत्री जी ने जनसभा को संबोधित किया।

ग्राम कलदा दादरी में मंत्री डॉ महेश शर्मा ने गांवो के लोगो के कार्यक्रम को संबोधन किया और सभी का अभिवादन किया। जनससमयाओंको सुना। मंत्री जी को अपने बीच पाकर गांव के लोग बहुत ही प्रसन्न हुये और उन्होने कहा कि इस क्षेत्र का विकास मंत्री डा. महेश शर्मा और क्षेत्रीय विधायकतेजपाल नागर जी द्वारा किया गया है। अभी तक किसी ने भी हमलोगो को सूद नहीं ली। हम सब मंत्री जी एवं विधायक जी का हार्दिक अभिनन्दन करते है।

Similar News