यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई यूपी रोडवेज की बस, आस्ट्रेलियाई नागरिक की मौत

Update: 2017-12-21 05:58 GMT

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे के कारण ट्रक को पीछे से बस ने टक्कर मारी. अनियंत्रित बस ने बुलेट से जा रहे आस्ट्रेलियाई नागरिक को टक्कर मार दी.  घायल आस्ट्रेलियाई नागरिक की इलाज के दौरान मौत गई. 


घटना नॉएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र की है. कासगंज से चलकर सिकन्दराराऊ होती हुई नॉएडा आ रही बस यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई. जिससे अनियंत्रित बस वाइक सवार विदेशी नागरिक से भी टकरा गई. विदेशी नागरिक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई. 5 लोग गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराये गये है. 


आपको बता दें कि घने कोहरे के चलते हर समय और हर साल दुर्घटना होती रहती है लेकिन हम कभी जागरूक नहीं होते है और इसी तरह दुर्घटना ग्रस्त होते रहते है. इसके लिए हम खुद जागरूक हों और उस पर फोकस करें तभी यह काम होगा और हम सुरक्षित सफर का आनंद ले सकेंगे.    

Similar News