नॉएडा में संदिग्ध परिस्तिथियों में थाने में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश के हाईटेक सिटी नोएडा से एक बेहद हीं सनसनीखेज मामला सामने आया है;

Update: 2018-05-01 08:21 GMT
नॉएडा: उत्तर प्रदेश के हाईटेक सिटी नोएडा से एक बेहद हीं सनसनीखेज मामला सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक़ यहाँ के सेक्टर 49 थाने में, चोरी के आरोप में बंद अपने पति से मिलने के लिए महिला पहुंची हुई थी. जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वहां उसकी तबियत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 49 थाना इलाके में स्थित एक गेस्ट हाउस में चोरी के आरोप में मृतिका के पति को गिरफ्तार किया गया था. महिला अपने पति से मिलने के लिए थाने में पहुंची थी. वहां अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई. उसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. 

अभी मृतक महिला की मौत किन कारणों से हुई है की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहा है. हालांकि महिला की मौत की जानकारी सभी अधिकारीयों को है. 

Similar News