नॉएडा में अवैध शराब को लेकर महिलाओं का हंगामा, पुलिस की मिली भगत का आरोप

Update: 2017-11-28 07:31 GMT

ग्रेटर नोएडा: जिले के दनकौर थाना क्षेत्र के असतोली गांव में अवैध शराब की बिक्री पर महिलाओं का जोरदार हंगामा मचाया. महिलाओं का आरोप था कि पुलिस की मिलीभगत का नतीजा है जो अवैध शराब बिकती है. 


मिली जानकारी के मुताबिक दनकौर थाना क्षेत्र के असतोली गांव में अवैध शराब बिक्री को लेकर महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया. महिलाओं का आरोप है कि अवैध शराब के कारोबारी पुलिस की मिली भगत से अपना करोबार करते है. जिससे देर रात तक शराबी गांव में  हंगामा काटते रहते हैं. इस हंगामें की वजह से पुरे गाँव की महिलाएं अपने को असुरक्षित महसूस करती है. लेकिन सरकार की अवैध करोबार को लेकर सख्ती भी काम नहीं आ रही है. 


आपको बता दें कि यूपी में अवैध शराब को लेकर कई बड़ी दुर्घटना भी हो चुकी है. जिससे प्रशासन की भी आंख खुलनी जरूरी नहीं तो किसी अनहोनी की आशंका से बचा नहीं जा सकता है. 

Similar News