एनटीपीसी हादसे में 27 मजदूरों की मौत, घायलों का जायज़ा लेने अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में बॉलयर फटने से 27 लोगों की मौत तथा 200 से अधिक के घायल होने की घटना से बेहद दुखी हैं। उनके अस्वस्थ होने के कारण आज कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा अमेठी के सांसद राहुल गांधी ऊंचाहार पहुंचे।
लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के ऊंचाहार में एनटीपीसी में बॉलयर फटने से 27 लोगों की मौत तथा 200 से अधिक के घायल होने की घटना से बेहद दुखी हैं। उनके अस्वस्थ होने के कारण आज कांग्रेस उपाध्यक्ष तथा अमेठी के सांसद राहुल गांधी ऊंचाहार पहुंचे।
गुजरात दौरा बीच में ही छोड़कर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को रायबरेली पहुंचे और यहां जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मिले। राहुल गांधी मृतकों के परिजनों से भी मिलेंगे। इससे पहले राहुल गांधी ने सूरत से रवाना होने से पहले बताया कि वे आज राय बरेली जा रहे हैं। वहां नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (एनटीपीसी) के प्लांट में जो ट्रेजेडी हुई उसमें घायल और मृतकों के परिजनों से मिलकर उनका दुख बांटेंगे।उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द वापस लौटेंगे। हादसे में घायलों में एनटीपीसी के तीन एजीएम भी शामिल हैं। मृतकों में उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के लोग शामिल हैं।
#WATCH Congress Vice President Rahul Gandhi reaches Rae Bareli district hospital to meet those injured in #NTPCExplosion. pic.twitter.com/9hiEjpmkwr
— ANI UP (@ANINewsUP) November 2, 2017
शोक संवेदना और मदद
Twenty-two causalities till now, 66 people injured. Rescue Ops by NDRF underway: Rae Bareli DM Sanjay Kumar on #NTPCExplosion pic.twitter.com/8rAlz7tSk4
— ANI UP (@ANINewsUP) November 2, 2017