अभी अभी: यूपी में लोकसभा उपचुनाव होगा मार्च में, जानिये पूरी बात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और उनके नायब केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई क्रमश: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव मार्च में हो सकता है।

Update: 2018-01-19 03:37 GMT
 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और उनके नायब केशव प्रसाद मौर्य के इस्तीफे से खाली हुई क्रमश: गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव मार्च में हो सकता है। चुनाव आयोग ने आज यह संकेत दिेये।
मुख्य चुनाव आयुक्त ए के जोती ने कहा कि इस साल चुनाव 2018 में प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव मतदाता सूची प्रकाशित होने के एक महीने बाद ही हो सकता है। 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों के लिए मतदाता सूची नौ फरवरी को प्रकाशित होगी। आयोग को लोकसभा या विधानसभा की सीट खाली होने के छह महीने के भीतर उपचुनाव कराना होता है।  योगी और मौर्य ने पिछले साल 21 सितंबर को लोकसभा से इस्तीफा दिया था।

Similar News