सपा नेता की गोली मार भाईयो ने की हत्या , 10 वर्ष से था विवाद

सिंधिया घाट पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे दिनदहाड़े गोली मार कर समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के जिला सचिव प्रभु साहनी (35) की हत्या कर दी गई।;

Update: 2018-05-11 11:49 GMT
आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। सिंधिया घाट पर शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे दिनदहाड़े गोली मार कर समाजवादी पार्टी की युवजन सभा के जिला सचिव प्रभु साहनी (35) की हत्या कर दी गई। वारदात के दौरान प्रभु संकठा मंदिर से दर्शन-पूजन कर घर लौट रहा था।



 मिली जानकारी के अनुसार पेशे से नाविक प्रभु हमेशा की तरह सिंधिया घाट के ऊपर संकठा मां मंदिर में दर्शन करने नाव से जाता था। यहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने प्रभु को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। गंभीर रूप से जख्मी प्रभु साहनी को लेकर वहां पर मौजूद लोग अस्पताल भागे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 9 एमएम का एक खोखा बरामद किया है।  

परिजनों के अनुसार दशाश्वमेध घाट पर नाव बांधने को लेकर बड़े पिता के लड़कों से वर्षों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को भी विवाद हुआ था। वारदात को लेकर प्रभु के छोटे भाई शंभू ने अपने बड़े पिता के तीन लड़कों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

Similar News