जानें BHU अस्पताल की नई व्यवस्था,मरीजो को मिलेगी राहत,1 जुलाई से लागू

अब यहां ओपीडी का समय बदलने की तैयारी चल रही है। अस्पताल की ओपीडी अब 1 जुलाई से सुबह 8 बजे से 2 बजे के बजाय सुबह 9 से 5 बजे तक चलेगी।;

Update: 2018-05-08 12:21 GMT
आशुतोष त्रिपाठी
वाराणसी। पूर्वांचल का एम्स कहे जाने वाले काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजो की सुविधा के लिए नई व्यवस्था लागू होने जा रही है।
 
अब यहां ओपीडी का समय बदलने की तैयारी चल रही है। अस्पताल की ओपीडी अब 1 जुलाई से सुबह 8 बजे से 2 बजे के बजाय सुबह 9 से 5 बजे तक चलेगी।
अब तक सुबह 8 बजे से 2 बजे तक ओपीडी चलती है और दोपहर 12:30 बजे पर्चा बनना भी बंद हो जाता है। ऐसे में विलंब से आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों को राहत प्रदान करने के लिए नई व्यवस्था बनाई जा रही है, उसके तहत ओपीडी का समय बढ़ाकर सुबह 9 से 5 बजे तक कर दिया जाएगा। नई व्यवस्था 1जुलाई से लागू होगी।अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ओपी उपाध्याय ने बताया कि ओपीडी का समय बढ़ जाने से मरीजों को राहत मिलेगी।

Similar News