वाराणसी में अग्निवीरों की भर्ती 16 नवंबर से! 12 जिलों के 1 लाख से अधिक नौजवान होंगे शामिल...

वाराणसी में अग्निवीरों की भर्ती 16 नवंबर से! 12 जिलों के 1 लाख से अधिक नौजवान होंगे शामिल...

Update: 2022-10-29 03:13 GMT

पूर्वांचल के 12 जिलों के युवाओं के लिए अग्निपथ योजना के तहत पहली बार अग्निवीर भर्ती रैली आगामी 16 नवंबर से वाराणसी में शुरू होगी। वाराणसी के छावनी क्षेत्र स्थित रणबांकुरे मैदान में 6 दिसंबर तक पूर्वांचल के 1,43,286 युवाओं ने आवेदन किया है। इस भर्ती रैली में वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्र, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर और देवरिया के नौजवान अपना दमखम दिखाएंगें।

यहां देखें भर्ती रैली का शेड्यूल

16 नवंबर - गोरखपुर की चौरी चौरा और बांसगांव तहसील।

17 नवंबर - गोरखपुर- सहजनवां और गोला तहसील।

18 नवंबर - गोरखपुर की खजिनी और गोरखपुर तहसील।

19 नवंबर - गोरखपुर के कैंपियरगंज और देवरिया की सदर व रुद्रपुर तहसील।

20 नवंबर - देवरिया की भाटपार रानी, बरहल व सलेमपुर और सोनभद्र की घोरावल तहसील।

21 नवंबर - सोनभद्र की राबर्ट्सगंज व दुद्धी और बलिया की सदर तहसील।

22 नवंबर - बलिया की सिकंदरपुर, बांसडीह व बैरिया तहसील।

23 नवंबर - बलिया की रसड़ा, बेल्थरारोड और मऊ की घोसी तहसील।

24 नवंबर - मऊ की मधुबन, मोहम्मदबाद गोहना व मऊनाथ भंजन तहसील।

25 नवंबर - आजमगढ़ की सदर, बुरहानपुर और लालगंज तहसील।

26 नवंबर - आजमगढ़ की निजामाबाद, मेहनगर और सगड़ी तहसील।

27 नवंबर - आजमगढ़ की फूलपुर और गाजीपुर की जखनिया व जमानिया तहसील।

28 नवंबर - गाजीपुर की सदर और मोहम्मदाबाद तहसील।

29 नवंबर - गाजीपुर की सैदपुर और कासिमाबाद तहसील।

30 नवंबर - गाजीपुर की सेवराई, भदोही की सदर, ज्ञानपुर व औराई और चंदौली की मुगलसराय तहसील।

1 दिसंबर - चंदौली की चकिया, सकलडीहा, नौगढ़ और सदर और मिर्जापुर की लालगंज तहसील।

2 दिसंबर - मिर्जापुर की मड़िहान, सदर, चुनार और जौनपुर की बदलापुर तहसील।

3 दिसंबर - जौनपुर की मछलीशहर, सदर और वाराणसी की राजातालाब तहसील।

4 दिसंबर - जौनपुर की मड़ियाहू, केराकत और वाराणसी की पिंडरा्र तहसील।

5 दिसंबर - जौनपुर की शाहगंज और वाराणसी की सदर तहसील।

6 छह दिसंबर - सभी जिलों के कुछ चुनिंदाआवेदक।

जिला पुलिस और प्रशासन करेगा मदद

अग्निपथ योजना के लिए सेना भर्ती कार्यालय का सहयोग वाराणसी का पुलिस और प्रशासन करेगा। इसके तहत कैंडिडेट्स के भर्ती स्थल तक आवागमन, सुरक्षा, निगरानी, यातायात, टॉयलेट और पीने के पानी की व्यवस्था शामिल है। बीते जून महीने में अग्निपथ योजना को लेकर वाराणसी में भी उग्र प्रदर्शन हुआ था। इसलिए पुलिस और प्रशासन की ओर से भर्ती रैली के दौरान विशेष सतर्कता बरतते हुए पर्याप्त पुलिस प्रबंध किया जाएगा।

Tags:    

Similar News