योगी सरकार का नया फरमान: हिंदू पर्व पर छुट्टी करना अनिवार्य, मदरसों के लिए जारी किया कैलेंडर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मदरसों के लिए नया फरमान, योगी सरकार ने मदरसों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर कई छुट्टियों को खत्म किया गया है तो कई...

Update: 2018-01-03 11:55 GMT

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी सरकार का मदरसों के लिए नया फरमान, योगी सरकार ने मदरसों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर कई छुट्टियों को खत्म किया गया है, तो कई छुट्टियां शामिल की गई हैं।

इस कैलेंडर के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब हिन्दू पर्व दिवाली, दशहरा, बुध पूर्णिमा और महावीर जयंती की छुट्टी अनिवार्य रहेगी। अभी तक मदरसों में सिर्फ होली और अंबेडकर जयंती की छुट्टी होती थी। इसके अलावा ईदमिलादुन्नबी का अवकाश एक दिन की जगह 2 दिन का कर दिया गया है। यह फरमान मदरसा बोर्ड की तरफ से जारी किया गया है।

अब उत्तर प्रदेश के मदरसे गणतंत्र दिवस, होली, उर्स ख्वाजा गरीब नवाज, महावीर जयंती, हजरत अली जन्मदिवस, अम्बेडकर जयंती, मेराजुन्न्वी, शबे बारात, रमजान व ईद, बुद्ध पूर्णिमा, ईद-उल-अजहा, रक्षाबंधन, मुहर्रम, गांधी जयंती, महानवमी, दशहरा, चेहल्लुम, दिवाली, ईद मिलादुन्नबी, ग्यार्वाहीं शरीफ और क्रिसमस पर बंद रहेंगे।

यूपी में सभी 16,461 मदरसों में कक्षाओं का समय भी तय किया गया है। सभी मदरसों में अब एक ही समय में कक्षाएं लगेंगी। मदरसों के अवकाश में कटौती कर इसे 92 के बजाय 86 दिन कर दिया गया है। शीतकालीन अवकाश 26 दिसम्बर से 5 जनवरी तक रहेगा।

Similar News