Uttarakhand News: अवैध मदरसे पर चला CM धामी का बुलडोजर, हो रहा था यौनशोषण

अवैध मदरसे में रह रहे बच्चों के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के आरोप में संचालक पिता-पुत्र पर प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।

Update: 2023-11-03 13:45 GMT

Nainital: उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अवैध मदरसा मामले में बड़ी कार्यवाही की है। CM के आदेश पर जिला प्रशासन ने ज्योलीकोट के वीरभट्टी स्थित अवैध मदरसे पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन और पुलिस बल की मौजूदगी में करीब छह घंटे में मस्जिद की आड़ में 266.05 वर्ग मीटर भूमि पर बना मदरसा ध्वस्त कर दिया गया।

अवैध मदरसे में हो रहा था बच्चों का यौन उत्पीडन

DM वंदना को वीरभट्टी क्षेत्र में अंजुमन इकरा नाम से 2010 से संचालित हो रहे मदरसे में बच्चों उत्पीड़न की शिकायत मिली थी। इस पर 8 अक्टूबर को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्य के नेतृत्व में टीम ने मदरसे में छापेमारी की थी। इस दौरान टीम को भारी अनियमितताएं मिली थी। गंदगी के बीच वहां बच्चों को बेहद खराब अवस्था में रखा गया था। मदरसे में रह रहे बच्चों के शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न के आरोप में संचालक पिता-पुत्र पर FIR भी दर्ज है। मुख्यमंत्री ने इस मदरसे में बच्चों के उत्पीड़न के बाद पूरे प्रदेश में मदरसों की जांच के आदेश गृह विभाग को दिए थे।

बच्चों ने लगाए यौन उत्पीड़न का आरोप

सिटी मजिस्ट्रेट की पूछताछ में बच्चों ने मदरसा संचालक पर शारीरिक शोषण, मारपीट और अश्लील फिल्में दिखाने के आरोप भी लगाए थे। जांच में यह भी पता चला था कि मदरसा संचालन के लिए अवैध फंडिंग हो रही थी। मदरसा शिक्षा विभाग या किसी अल्पसंख्यक संस्था से पंजीकृत नहीं था।

मदरसा संचालक पर दर्ज हुआ मुकदमा

सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने मदरसे से 24 बच्चों को निकालकर काउंसलिंग के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया था। साथ ही मदरसा संचालक मोहम्मद हारुन व उसके बेटे इब्राहिम के विरुद्ध हल्द्वानी निवासी अफजल खान की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत संक्रमण फैलाना, चोट पहुंचाना व गुंडा एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मदरसे को सील कर दिया था। आरोपितों को जमानत पर छोड़ा गया था।

Tags:    

Similar News