देखें वीडियो: एक लड़की ने किया ऐसा 'जबरदस्त डांस', लोगों ने रख दिया नया नाम

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपने इससे पहले ऐसा डांस का वीडियो शायद ही कभी देखा होगा।;

Update: 2018-02-27 08:43 GMT

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। आपने इससे पहले ऐसा डांस का वीडियो शायद ही कभी देखा होगा। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे है और कई लोग शेयर भी कर रहे है।

वीडियो में दिख रहा है एक घर लाइट्स से सजा हुआ है। जिसके आस पास कई लोग बैठे हुए है। वीडियो में ढोल भी बज रहे है। इस बीच साड़ी पहने हुए एक महिला वहां आती है और जबरदस्त डांस करना शुरू कर देती है।

उसके इस डांस को देखकर सभी लोग हंस भी रहे है। वीडियो में डांस करते हुए महिला गिर भी जाती है लेकिन वो तुरंत उठती है और फिर से डांस करने लग जाती है। इस दौरान एक दूसरी महिला बीच में आती है और उसे रोकने की कोशिश करती है। जिसके बाद डांस कर रही महिला वहां से चली जाती है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों ने कई तरह के कमेंट किए है। एक यूजर्स ने तो इस महिला का नाम 'बिजली' रख दिया। तो वहीं दूसरे यूजर्स ने उसे एक इलेक्ट्रिक कंपनी का लोगो शेयर करते हुए लिखा 'शॉक लग गया'। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। देखें वीडियो।


Similar News