फ्लाइट के अंदर लड़की ने अंडरवियर सुखाने के लिए किया ऐसा जुगाड़, VIDEO वायरल

वीडियो में एक लड़की ने फ्लाइट में सफर के दौरान कुछ ऐसा किया जिससे सभी यात्री हैरान रह गए। फ्लाइट में लड़की ने अंडरवियर को सुखाने के लिए ये जुगाड़ निकाला...

Update: 2018-02-21 09:14 GMT

नई दिल्ली : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की ने फ्लाइट में सफर के दौरान कुछ ऐसा किया जिससे सभी यात्री हैरान रह गए। यहां तक की महिला पैसेंजर की इस हरकत का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

दरसअल ये वीडियो यूरल एयरलाइंन्स फ्लाइट का है। जो टर्की के एंटेलिया से चलकर मॉस्को जा रहा था। इस फ्लाइट में महिला ने अंडरवियर को सुखाने के लिए एयर कंडीशनर का सहारा लिया। यात्रियों से भरी फ्लाइट में इस लड़की की इस हरकत को देखकर सब हैरत में पड़ गए।

ये वीडियो 14 फरवरी का बताया जा रहा है। रशियन वेबसाइट 'The First Tula' ने ये वीडियो यूट्यूब पर शेयर किया है। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को पीछे बैठे किसी पैसेंजर ने शूट किया है।

आप वीडियो में देख सकते है कि महिला ने हाथ में अंडरगारमेंट लिया हुआ है और एसी से सुखाने की कोशिश कर रही हैं। ये देखकर सभी यात्री हैरान थे लेकिन सभी यात्री चुपचाप बैठे थे और ऐसा होता देख रहे थे। एक चश्मदीद के अनुसार करीब 20 मिनट तक उन्होंने एसी के जरिए अंडरगारमेंट सुखाने की कोशिश की।

Full View

Similar News