VIDEO : बंद कमरे में कुछ ऐसा कर रहीं थीं बेटियां, गेट खोला तो देखकर बौखला गई मां, फिर..
हाथों में एक बास्केट लिए मां जैसे ही कमरे में दाखिल होती हैं और उसके बाद वो जैसे ही बेटियों की पिटाई शुरू करती है;
एक लड़की को अपने मन पसंद गाने पर डांस करना महंगा पड़ गया, जी हां इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां डांस करती नजर आ रही हैं, लेकिन अचानक डांस के बीच में उनकी मां आ जाती हैं और फिर उनकी जमकर पिटाई कर देती हैं। Full View
जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि दो लड़कियां अपने कमरे में डांस कर रही हैं। कमरे के अंदर लगे कैमरे में यह दोनों लड़कियां डांस करते हुए अपनी रिकॉर्डिंग भी कर रही हैं।
अभी इन लड़कियों ने अपना डांस शुरू ही किया था कि तब ही उनकी मां कमरे में आ जाती हैं। अपनी बेटियों के डांस स्टेप देखकर वो आगबबूला हो जाती है। अपनी बेटियों का डांस स्टेप उन्हें इतना नागवार गुजरता है कि वो तुरंत अपना चप्पल उतारती हैं और फिर दोनों लड़कियों की चप्पल से पिटाई शुरू कर देती हैं।
कहा जा रहा है कि यह वीडियोस्पेन का है। हाथों में एक बास्केट लिए मां जैसे ही कमरे में दाखिल होती हैं और उसके बाद वो जैसे ही बेटियों की पिटाई शुरू करती है इसके थोड़ी ही देर बाद यह वीडियो खत्म हो जाता है।