Begin typing your search...

अरुणाचल प्रदेश उपचुनाव: 2 सीटों पर हो रहा मतदान, पहली बार VVPAT का हो रहा इस्तेमाल

अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य में इस उपचुनाव में पहली बार VVPAT का इस्तेमाल हो रहा है...

अरुणाचल प्रदेश उपचुनाव: 2 सीटों पर हो रहा मतदान, पहली बार VVPAT का हो रहा इस्तेमाल
X
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo
  • Whatsapp
  • Telegram
  • Linkedin
  • Print
  • koo

अरुणाचल प्रदेश : अरुणाचल प्रदेश विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। राज्य में इस उपचुनाव में पहली बार VVPAT का इस्तेमाल हो रहा है।

मतदान दल और चुनाव सामग्री मतदान केन्द्रों पर कल ही पहुंचा दी गई थीं। संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी डी जे भट्टाचार्य ने कहा कि ईवीएम और मतदाता सत्यापन पर्ची प्रणाली मतदान केन्द्रों पर लगाई जा चुकी थी।

अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले की पाक्के. केसांग सीट और लोअर सियांग की लीकाबली सीट पर मतदान हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे से जारी हुआ और शाम चार बजे तक होगा। चुनाव आयोग ने पूरी मतदान प्रक्रिया की देखरेख के लिए सामान्य तौर पर एवं व्यय पर नजर रखने वाले पर्यवेक्षक नियुक्त किये हैं।

संयुक्त सीईओ ने जानकारी दी कि पाक्के केसांग में 150 मतदानकर्मियों जबकि लीकाबाली में मतदान के लिए 220 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्र पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किये गये हैं और राज्य पुलिस, आईटीबीपी तथा केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनियों की तैनाती की गई है।

Vikas Kumar
Next Story
Share it