ज्योतिष

14 सितंबर को कन्या, वृश्चिक, धनु समेत इन राशियों को मिलेगा गुरु का विशेष आशीर्वाद, जानिए क्या मिलेगा लाभ

Sonali kesarwani
13 Sep 2023 3:53 PM GMT
14 सितंबर को कन्या, वृश्चिक, धनु समेत इन राशियों को मिलेगा गुरु का विशेष आशीर्वाद, जानिए क्या मिलेगा लाभ
x
कल साल का नवां और हिंदू कैलेंडर का भाद्रपद महीना है। साथ ही कृष्ण पक्ष की 15 वीं तिथि अमावस्या भी इसी दिन शुरू हो रही है।

ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा का हमारे मन और जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। गुरुवार को भी राशियों पर इस घटनाक्रम का असर नजर आ रहा है। इसके अलावा गुरुवार गुरु ग्रह और भगवान विष्णु की पूजा का दिन है, जिसका कुछ राशियों पर बेहद अनुकूल प्रभाव नजर आ रहा है।

मेष राशि

अमावस्या राशिफल के अनुसार 14 सितंबर को मेष राशि वालों को किसी प्रियजन की सलाह आगे बढ़ने में सहायक होगी। व्यापार में नए सौदे लाभदायक रहेंगे, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाइयों से वाद विवाद की स्थिति निर्मित होगी, न्याय पक्ष उतम रहेगा।

वृषभ राशि

आज का राशिफल के अनुसार वृषभ राशि वालों को उम्मीद से ज्यादा खर्च करना होगा, परिजनों से मेलजोल बढ़ेगा। आलस्य के कारण जरूरी कार्य लंबित होंगे, कोई अनजान भय बना रहेगा, संत सानिध्य मिलेगा, आर्थिक लाभ के योग हैं।

मिथुन राशि

कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा, संतान की चिंता बनी रहेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, घर के जरूरी कार्य आज पूरे होंगे। वाहन पर खर्च होगा, दोस्तों के साथ समय बीतेगा।

कर्क राशि

हिंदी राशिफल के अनुसार कर्क राशि वालों की सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भूमिका रहेगी, कर्मचरियों से मतभेद संभव हैं। चंद्रमा की इस राशि के जातकों का बहनों से संबंध अच्छा रहेगा, जमीन जायदाद से जुड़े कार्य समय पर पूरे करें, यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि

दिन उपयुक्त है, अपना सर्वश्रेठ देने के बावजूद आप की निंदा और कार्य में कमी निकाली जाएगी। सामाजिक कीर्ति में कमी आएगी। नए संपर्क बनेंगे, खर्च की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि

आज वाद-विवाद से बचें, नए व्यवधान कार्य को बाधित करेंगे। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा, आर्थिक लाभ होगा। नए कपड़े आभूषणों की प्राप्ति होगी। पुराने विवाद सुलझेंगे।

तुला राशि

आज के दिन आप माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आपको भी स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत हो सकती है। आज के दिन आपको जीवनसाथी का साथ मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा और साक्षात्कार का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी में तरक्की का योग है, गुरुवार को आपको विवाद से बचकर रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि

दिन की शुरुआत में कार्य में रुकावट आएगी, वाहन की खराबी से काम देरी से पूरे होंगे। सरकारी रूके कार्य आज पूरे होंगे, दोस्तों के सहयोग से कार्य होंगे। आर्थिक लाभ होगा।

धनु राशि

अपनी सोच को बदलें, जमाने के साथ चलना सीखें, जो बीत गया उसे भूल कर नई शुरुआत करें। धर्म में रुचि बढ़ेगी, किसी अजनबी पर जल्द विश्वास न करें, उधार दिया पैसा मिलेगा।

मकर राशि

दिन का महत्व समझें, आलस त्यागें, यह आपकी उन्नति का सबसे बड़ा शत्रु है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, व्यापार में नए सौदे लाभकारी सिद्ध होंगे। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि

दिन उत्तम है, उधार दिए पैसे वापस मिल सकते हैं। भवन-भूमि में निवेश शुभ रहेगा, नए कार्य की शुरुआत आज संभव है। न्याय विभाग से जुड़े लोग ख्याति प्राप्त करेंगे, व्यापार में कर्मचारियों से परेशान रहेंगे।

मीन राशि

दिन व्यस्ततापूर्वक रहेगा, संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में कमी आएगी, भाइयों से व्यवहार सुधरेंगे भक्ति भाव में मन लगेगा, वाहन सुख संभव है।

Also Read: बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधू ने की एप्पल CEO टीम कुक से मुलाकात, मैच के लिए किया चैलेंज

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story