ज्योतिष

29 अक्टूबर, चन्द्रग्रहण के बाद मेष, वृष समेत 6 राशियों को होगा विशेष लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल

Sonali kesarwani
28 Oct 2023 4:05 PM GMT
29 अक्टूबर, चन्द्रग्रहण के बाद मेष, वृष समेत 6 राशियों को होगा विशेष लाभ, जानिए बाकी राशियों का हाल
x
चंद्र ग्रहण के अगले दिन रविवार को किस्मत आपका साथ देगी, या रूठी रहेगी। ये आपकी राशि से पता चल जायेगा। जानिये कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

अपने काम पर ध्यान दें। आलस्य त्यागें, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। माता की चिंता रहेगी। रोग-चोट आदि से बचें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। दोस्तों के साथ मौज मस्ती में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाग्य उदय हो सकता है। संतान की चिंता रहेगी।

मिथुन राशि

नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। किसी बात से कष्ट और भय रहेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। शरीर का ध्यान दें। जीवन साथी के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि

दिन की शुरुआत में कार्यों में परेशानी होगी। जो दोपहर बाद से आसान होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शारीरिक कष्ट हो सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

सिंह राशि

विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। गृहस्‍थ सुख मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। खर्च बढ़ेगा। चिंता रहेगी। व्यवसाय में नए लोगों से सतर्क रहें। धर्म कर्म में आस्था बढ़ेगी।

कन्या राशि

व्यवसाय में अचानक घटनाएं घट सकती हैं। पेट दर्द की समस्या से परेशान रहेंगे। निवेश आदि लाभ देंगे। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। यात्रा होगी।

तुला राशि

आर्थिक लाभ से उन्नति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भाग्य उदय के प्रयास सफल रहेंगे। वस्तुएं संभालकर रखें। अस्वस्थता और चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि

विरोधी आप के कार्य में अड़चन पैदा करेंगे। भय-पीड़ा, चिंता और तनाव का वातावरण रहेगा। खर्च बढ़ेगा, जोखिम न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। संयम रखें।

धनु राशि

कार्यस्थल पर कर्मचारियों का साथ मिलेगा। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। शारीरिक पीड़ा रह सकती है।

मकर राशि

अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कुबुद्धि-कुसंगति हानि देगी। नई योजना बनेगी। कार्यशैली में परिवर्तन होगा। धनलाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भवन बदलने के योग हैं।

कुंभ राशि

समय रहते अपने कार्यों को पूरा करें। आप काम को टालते हैं। धार्मिक यात्रा अनुष्ठान हो सकते हैं। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश आदि मनोनुकूल रहेंगे, परिवार की चिंता रहेगी।

मीन राशि

अपने व्यवहार से रूके कार्य बना लेंगे। माता-पिता की चिंता रहेगी। चोट-चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है, जोखिम न उठाएं। वाणी पर नियंत्रण रखें।

Also Read: महिला पत्रकार के कंधे पर BJP नेता और सुपरस्टार ने 2 बार रखा हाथ, बवाल मचने पर जानिए क्या हुआ

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story