ज्योतिष

4 नवंबर को इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल

Sonali kesarwani
3 Nov 2023 2:09 PM GMT
4 नवंबर को इन राशियों पर होगी शनिदेव की कृपा, जानिए बाकी राशियों का हाल
x
शुक्र आज शुक्रवार को कन्या राशि में प्रवेश कर गए और 4 नवंबर को अपने ही स्वामित्व वाले दिन शनिवार को शनि अपनी राशि कुंभ में मार्गी हो जाएंगे। इसका कई राशियों के लोगों पर सकारात्मक, जबकि कई राशियों के लोगों पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

मेष राशि

पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चलते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

वृषभ राशि

उत्साह में वृद्धि के योग हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, जिसमे सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोग अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि

नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। जिद न करें कभी कभी दूसरे को भी मौका देना चाहिए। पारिवारिक कलह संभव है।

कर्क राशि

रूका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं पर अभी विलंब है।

सिंह राशि

आय में वृद्धि कैसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेरबदल हो सकता है।

कन्या राशि

लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा। पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

तुला राशि

संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से संबंधित समस्या होगी। आर्थिक लाभ होगा

वृश्चिक राशि

कारोबार के विस्तार के लिए किसी न किसी रूप में सहयोग मिल सकेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते हैं। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु राशि

आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं लोग आप का मजाक बना सकते हैं फिजूल खर्च बढ़ेगा।

मकर राशि

प्रसन्न रहो और व्यर्थ की चिंता छोड़ दो। आप बहुत सोचते हो, यही कारण है कि आप का स्वास्थ्य कमजोर है। व्यवसायस्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होंगी। बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि

आपने पूर्व में जो वायदा किया था वह पूरा करने का समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खबर परेशान कर सकती है।

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझबूझ से काम लें, नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती है। सुख सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।

Also Read: RBI ने पंजाब नेशनल बैंक समेत 4 पर लगाया आर्थिक जुर्माना, जानिए क्या है इसकी वजह

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story