धर्म-कर्म

नवंबर में इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

सुजीत गुप्ता
15 Nov 2021 8:55 AM GMT
नवंबर में इस दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण
x

2021 का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लगेगा। यह उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को अशुभ घटना के रूप में देखा जाता है। इस दौरान शुभ कार्यों की मनाही होती है। ग्रहण के दौरान पूजा आदि करना भी मना होता है। ग्रहण के समय मंदिर के कपाटों को बंद कर दिया जाता है। आइए जानते हैं साल के अंतिम चंद्र ग्रहण की डेट और समय-

चंद्र ग्रहण का समय-भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट में लगेगा और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

संपूर्ण भारत में नहीं दिखेगा ग्रहण-19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण संपूर्ण भारत में नहीं दिखाई देगा। भारत के पूर्वोतर राज्यों- असम और अरुणाचल प्रदेश में कुछ पल के लिए आंशिक चंद्र ग्रहण दिखाई दे सकता है।

यहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण- अमेरिका, आस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया और उत्तरी यूरोप में चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

सूतक काल मान्य नहीं होगा

19 नवंबर को लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार उपछाया चंद्र ग्रहण लगने पर सूतक काल मान्य नहीं होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने पर ही सूतक काल मान्य होता है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले सूतक काल प्रारंभ हो जाता है।



हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। चंद्र ग्रहण का धार्मिक दृष्टि से खास महत्व है। इस ग्रहण को भारत समेत अमेरिका, उत्तरी यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, प्रशांत महासागर और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में देखा जा सकेगा।

चंद्र ग्रहण का समय- भारतीय समयानुसार 19 नवंबर को चंद्रग्रहण सुबह 11 बजकर 34 मिनट में लगेगा और शाम को 5 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।

सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story