राशिफल

21 सितंबर को इन पांच राशियों पर बरसेगी विष्णुजी की कृपा, बिजनेस में मिलेगा फायदा

Sonali kesarwani
20 Sep 2023 1:50 PM GMT
21 सितंबर को इन पांच राशियों पर बरसेगी विष्णुजी की कृपा, बिजनेस में मिलेगा फायदा
x
21 सितंबर गुरुवार को ज्येष्ठ गौरी आवाहन और भगवान विष्णु की पूजा का दिन है। इस दिन पांच राशियों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा है।

जानिए आज बिजनेस में क्या मिलेगा फायदा

मेष राशि

निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने होंगे। आज पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। आपकी वाणी पर संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

वृषभ राशि

घर गृहस्थी की भाग दौड़ में व्यस्त रहेंगे। आप अपना संपर्क बढ़ाने के प्रयास करेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तालाश में आध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि

दूसरों की जीवनशैली देख कर अपना रहन सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और उन्हें भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यावसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

कर्क राशि

अपने काम करने के तरीकों को बदलें। घर की साज सज्जा पर भारी खर्च होने की संभावना है । आज कर्ज लेने से बचना चाहिए। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। पारिवारिक, मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

सिंह राशि

दिन उपयुक्त है, दूसरों के हित के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं पर आपको लोगों से निराशाजनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आजीविका में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

आप की सूझबूझ और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों का सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायक सिद्ध होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

तुला राशि

क्रोध की अधिकता रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। समय पर संभल जाएं। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी। अपनों पर व्यर्थ में शंका न करें।

वृश्चिक राशि

अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। नए काम में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह बखूबी कर पाएंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

धनु राशि

व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दूसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते हैं, आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज खुशखबरी मिलने का दिन है।

मकर राशि

दूसरों की बातों पर जल्द विश्वास कर लेते हैं।आज आर्थिक लाभ के योग प्रबल हैं। सामाजिक कार्यों से सुयश और प्रभाव में वृद्धि का भी योग है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी ।

कुंभ राशि

अपनी बातों से लोगों को आकर्षित करेंगे। प्रियजन के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

मीन राशि

पारिवारिक सुख और धन बढ़ेगा। वाणी संयम आवश्यक है। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

Also Read: महिला आरक्षण बिल पर राहुल गांधी ने दिखाई सहमति, कहा- आज से ही लागू होनी चाहिए

Sonali kesarwani

Sonali kesarwani

    Next Story