राशिफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा जबरदस्त प्रभाव

Shiv Kumar Mishra
16 Nov 2023 10:43 AM GMT
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे, इन राशियों पर पड़ेगा जबरदस्त प्रभाव
x
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 17 नवंबर 2023 को दोपहर 01 बजे के लग भग प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर जबरदस्त प्रभाव पड़ने वाला है। तो चलिए जानते है, कि सूर्य देव के गोचर करने से सभी 12 राशि वाले जातक एवम् जातिकाओ पर क्या प्रभाव पड़ेगा।।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव 17 नवंबर 2023 को दोपहर 01 बजे के लग भग प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर जबरदस्त प्रभाव पड़ने वाला है। तो चलिए जानते है, कि सूर्य देव के गोचर करने से सभी 12 राशि वाले जातक एवम् जातिकाओ पर क्या प्रभाव पड़ेगा।।

नोट:- यह राशिफल सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर करने तक ही मान्य होगा,, अर्थात एक महीने तक ही मान्य होगा। दिनांक 16 दिसंबर 2023 तक यह राशिफल सभी राशियों के लिए मान्य होगा।।

मेष राशि:- मेष राशि वाले जातकों को इस गोचर के दौरान बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। इस दौरान खर्च करने से बचें वरना आपको परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सेहत का ध्यान रखें। कार्यस्थल पर किसी से भी भरोसा न करें।।

वृष राशि:- 17 नवंबर से सूर्य जब अपनी राशि परिवर्तन करेंगे तब वो कुंडली में। ऐसी स्थिति में वृष राशि के जातकों को प्रोपर्टी लेने या वाहन लेने के प्रबल योग बनेंगे। इस दौरान आने वाले पूरे 30 दिनों तक इन्हें हर तरह को भौतिक सुख मिलेगा। नौकरी में बदलाव या नए बिज़नेस की शुरुआत भी कर सकते हैं। आपके धनलाभ के प्रबल योग हैं। समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा।।

मिथुन राशि:- इस गोचर के दौरान मिथुन राशि वाले जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यों में भी कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें वरना इससे आपको परेशानी हो सकती है।।

कर्क राशि:- सूर्य गोचर कर्क राशि वाले जातकों के लिए कुछ ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान इन्हें हार का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से साथ मनमुटाव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करनी होगी। कई दिनों से रुका हुआ कार्य आपका पूरा हो जाएगा।।

सिंह राशि:- सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर बहुत अच्छा साबित होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन के बीच मनमुटाव होगा। कोई काम में आपको बड़ी सफलता मिलेगी।।

कन्या राशि:- कन्या राशि वाले जातकों को इस गोचर के दौरान खर्च करने से बचना चाहिए। किसी काम के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस दौरान किसी से भी बहस न करें। अपने काम से काम मतलब रखें। नौकरीपेशा लोगों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है।।

तुला राशि:- आने वाले समय में आप जमकर पैसा कमाने और जोड़ने में कामयाब रहेंगे। ये समय शानदार साबित होगा। कई तरह की नई डील करेंगे। पैसा बहुत सारे नए माध्यमों से कमाएंगे। आपके पैसा कमाने में कोई परेशानी नहीं आएगी। आपका थोड़ा सा प्रयास भी इस दौरान आपको कामयाबी दिला देगा। इस समय का भरपूर फायदा उठाएं।।

वृश्चिक राशि:- वृश्चिक राशि में सूर्य देव लग्न भाव में होंगे। वृश्चिर राशि का स्वामी ग्रह मंगल है जिसे सूर्य का मित्र ग्रह भी कहते हैं। ऐसे में जब सूर्य का इस राशि में प्रवेश होगा तो इस राशि के इस राशि वाले जातकों को करियर और कारोबार में खूब सफलता मिलेगी। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। मंगलग्रह अपनी कृपा बरसाएंगे। इस दौरान कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।।

धनु राशि:- धनु राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर मिलाजुला साबित होने वाला है। आपको मेहनत अधिक करनी होगी तब ही आपको सफलता मिलेगी। छात्रों के लिए समय शुभ है। खर्च अधिक न करें। जीवनसाथी से पूरा सहयोग मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से कोई भी काम शुरू करें।।

मकर राशि:- मकर राशि वाले जातकों के लिए यह गोचर काफी फायदेमंद साबित होगा। आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। मकर राशि वाले जातकों को कारोबार में बंपर कमाई होगी। धन लाभ होने का योग बन रहा है। कई दिनों से अटका हुआ पैसा आपको इस दौरान वापस मिलेगा।।

कुम्भ राशि:- कुम्भ राशि परिवर्तन से कुम्भ राशि वाले जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। जातकों को विदेशी लाभ सबसे ज्यादा मिलने शुरु हो जाएंगे। जो भी बिज़नेस कर रहे हैं उसमें बदलाव आएंगे। नए बदलाव इन्हें कामयाबी के नए स्तर पर लेकर जाएंगे। नए कारोबार के लिए भी ये समय उत्तम रहेगा। अगले 30 दिनों में किस्मत आपका भरपूर साथ देगी जिसका लाभ लेने वाले का जीवन बदल सकता है।।

मीन राशि:- इस गोचर के दौरान मीन राशि वाले जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। हर काम में आपको सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। सेहत में सुधार होगा। मानसिक कष्टों से छुटकारा मिलेगा। नौकरी खोज रहे लोगों को नई नौकरी मिलेगी।।

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया जी से सीधे संपर्क करें सम्पर्क सूत्र:- 7879372913

Next Story