धर्म-कर्म

Aries Horoscope: मेष राशि के जातकों का यह वर्ष कैसा रहेगा, क्या करें क्या न करें और क्या होगा फायदा और नुकसान!

Shiv Kumar Mishra
24 Dec 2021 8:04 AM GMT
Aries Horoscope: मेष राशि के जातकों का यह वर्ष कैसा रहेगा, क्या करें क्या न करें और क्या होगा  फायदा और नुकसान!
x

वर्ष 2022 आप सभी के लिए कैसा रहेगा और आपकी राशि के अनुसार ग्रहों नक्षत्र इत्यादि का क्या प्रभाव पड़ रहा है, 2022 में, आप सभी जानना चाहते होंगे। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर हमने आपके लिए वर्ष 2022 का सटीक राशिफल आपकी राशि के अनुसार बनाया हैं।

आज हम आपकी राशि और उस पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों के प्रभाव ध्यान में रखते हुए वर्ष 2022 का वार्षिक राशिफल आपको बताएँगे। आइए जानते हैं आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया ज्योतिष विशेषज्ञ द्वारा पूरा हाल ...

मेष राशि का 2022 का पूर्ण राशिफल:-

मेष राशि:- यह वर्ष आपके लिए उथल-पुथल वाला रहेगा। कई चीजों में अच्छा परिणाम मिलेगा तो कुछ में नकारात्मक। यदि आप व्यापारी हैं तो शुरूआती समय में लाभ होगा लेकिन बाद में खर्चे बढ़ जायेंगे लेकिन आय उतनी नही होगी। नौकरी में उन्नति होगी और नयी नौकरी भी हाथ लग सकती है।

घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं व उनमे खर्चा भी होगा। परिवार में किसी पुरानी बात को लेकर कलह होने के भी संकेत हैं। यदि आपका विवाह हो चुका हैं तो अपने ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा और रिश्तेदारों में से भी किसी से धन लाभ होगा।

पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता तो मिलेगी लेकिन आप उससे संतुष्ट नही दिखाई देंगे। मित्रों के साथ घनिष्ठ संबंध बनेंगे और उनसे आपको उचित मार्गदर्शन मिल सकता हैं।

सावधानी:- किसी ऐसी जगह निवेश करने से बचे जहाँ ज्यादा जोखिम हो। पैसो को लेकर सजग रहे क्योंकि इस वर्ष किसी क्षेत्र में बड़ी हानि हो सकती है जिस कारण कुछ तनाव रहेगा। किसी के साथ ज्यादा जानकारी साँझा ना करे अन्यथा आपको ही नुकसान होगा।

करियर राशिफल:- भविष्य के लिए बहुत अच्छा होगा। जातक अपने वर्ष की शुरुआत दसवें भाव में सूर्य और बुध की युति के साथ करेंगे। इस प्रकार मेष राशि में जन्में लोग अपने पेशेवर जीवन में बहुत अच्छा करेंगे। साथ ही आप संबंधित कंपनियों के लिए कुछ अच्छे सौदे भी करेंगे। और पहली तिमाही के अंत के आसपास शनि एकादश भाव और कुम्भ राशि में स्थित होगा। वही नौकरी चाहने वालों के लिए एक समृद्ध समय लाएगा।

मेष राशि वाले जातक जो ट्रांसफर लेना चाहते हैं, उन्हें इस साल यह मिल सकता है। इसकी संभावना अप्रैल के बाद होगी। तब तक आपको उम्मीद बनाएं रखनी चाहिए। जो लोग जॉब प्रोफाइल में पदोन्नति या वेतन वृद्धि चाहते हैं, उन्हें यह मई और जून के आसपास मिल सकता है। मेष राशि वाले लोग जिन्होंने अभी-अभी पेशेवर दुनिया में प्रवेश किया है, वे खुद को अच्छी तरह से व्यवस्थित कर पाएंगे। आपको अपने साथियों का सहयोग मिलेगा और उनके साथ नई चीजें सीखने को मिलेगी। आपके काम से आपको काफी सराहना भी मिलेगी। और आप अपनी फर्म में अपनी स्थिति को मजबूत कर सकते है।

मेष राशिफल 2022 में जुलाई से अक्टूबर तक कुछ चीजें आपको प्रभावित कर सकती हैं। और आप नकारात्मक सोच और दृष्टिकोण के शिकार होंगे। मेष राशि वाले व्यवसायिक जातकों को कुछ नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए व्यापार में पैसा लगाने से बचें। इस समय के दौरान आपको साझेदारी करने से भी बचना चाहिए। मेष वार्षिक राशिफल 2022 में नौकरी चाहने वालों को 2022 के अंत तक अपनी पसंदीदा नौकरी मिल जाएगी।


आर्थिक राशिफल 2022, मेष राशि,

आर्थिक राशिफल:- मेष राशि के अनुसार, यह वर्ष आपके लिए औसत रूप से सफल रहने की संभावना है क्योंकि राहु आपके दूसरे भाव में स्थित रहेगा, जो आपकी आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव ला सकता है। इस वर्ष मेष राशि के जातकों को कोई भी निवेश करते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्हें आर्थिक जोखिम लेने से भी बचने ज़रूरत है। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने वाले जातक वर्ष 2022 में आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। मेष राशि के जो जातक अन्य क्षेत्रों में काम कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष अच्छी कमाई के लिए कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। हालांकि, इस वर्ष की शुरुआत में आपको आर्थिक रूप से बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। आपके 11वें भाव में बृहस्पति के प्रभाव के कारण आपकी आय अच्छी हो सकती है लेकिन आपके दूसरे भाव में राहु की स्थिति के कारण आपको मनचाही बचत न होने की आशंका है। अप्रैल माह के बाद आप भूमि, भवन, वाहन आदि सुखों का आनंद ले सकते हैं क्योंकि बृहस्पति की दृष्टि चौथे भाव पर होगी, जिससे आपको सकारात्मक फल प्राप्त हो सकते हैं। वर्ष 2022 की अंतिम तिमाही में आपको थोड़ा सावधान रहने की ज़रूरत है क्योंकि इस दौरान शनि वक्री स्थिति में होगा जो कि संपत्ति के लेन-देन और ईज़ी मनी में निवेश करते समय कुछ समस्याएं पैदा कर सकता है। इस दौरान आपके परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं, जिससे आपके ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि के दौरान आपको किसी ज़मीन पर कोई महत्वपूर्ण निवेश न करने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर, मेष राशि में जन्मे जातकों की राशिफल 2022 के अनुसार इस वर्ष में स्थिर कमाई बने रहने के आसार नज़र आ रहे हैं। उनके ख़र्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिससे उन्हें पूरे वर्ष धन संबंधी चिंताएं भी हो सकती हैं। कुछ सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों के कारण आपको काफ़ी धन ख़र्च करना पड़ सकता है। आपके लिए धन का व्यय कुछ समय बाद स्थिर हो सकता है लेकिन आप इस वर्ष धन बचाने में विफल हो सकते हैं। इस वर्ष आपके लिए ज़मीन, मकान और वाहन संपत्ति ख़रीदना शुभ हो सकता है क्योंकि यह आपको विशेष रूप से अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह के बाद अनुकूल लाभ दे सकता है।

उपाय:- श्री हनुमान जी की आराधना करें, लाल वस्त्र तथा, मूंगा रत्न दान करे, घी का दीपक, हनुमान जी के मन्दिर में जलाय

किसी भी प्रकार की समस्या समाधान के लिए आचार्य पं. श्रीकान्त पटैरिया (ज्योतिष विशेषज्ञ) जी से सीधे संपर्क करें = 9131366453

Next Story