धर्म-कर्म

इन 3 राशियों के लड़के करते हैं परिवार का नाम रोशन

इन 3 राशियों के लड़के करते हैं परिवार का नाम रोशन
x

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। कुल 12 राशियों और 27 नक्षत्रों का वर्णन किया गया है। आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसी राशियों के बारे में जिनसे जुड़े जातक परिवार का नाम रोशन करते हैं। इन्हें करियर में तरक्की मिलने के साथ ही समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होता है।

मेष- ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि केा जातक बुद्धिमान और साहसी होते हैं। ये आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। ये व्यापार या नौकरी में जोखिम लेने से घबराते नहीं हैं। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। मंगल के प्रभाव से इस राशि के जातक पराक्रमी व साहसी होते हैं। ये समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल होते हैं।

वृषभ- वृषभ राशि के जातक कला प्रेमी होते हैं। ये अपने स्वभाव और प्रतिभा के दम पर समाज में अलग पहचान बनाते हैं। इन्हें सुख-सुविधाओं से भरा जीवन पसंद होता है। ये अपने शौक पूरे करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव हैं। शुक्र देव के प्रभाव से इन्हें जीवन का हर सुख प्राप्त होता है।

मकर- मकर राशि से जुड़े लड़के मेहनती व कर्मठ माने जाते हैं। ये अपने दम पर एक सफल मुकाम हासिल करते हैं। ये अपने कुल का नाम रोशन करने में सफल होते हैं। कार्यस्थल पर ये खूब तरक्की पाते हैं। मकर राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं। शनिदेव की कृपा से इन्हें किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Tagszodiac
सुजीत गुप्ता

सुजीत गुप्ता

    Next Story