धर्म-कर्म

जानिये क्या कहता है आपका आज का राशिफल? - Page 2

Special Coverage News
3 Jun 2019 9:40 AM IST

तुला: आज गणेशजी आपको किसी भी नए काम का आरंभ नहीं करने की सलाह देते हैं। अपनी वाणी और व्यवहार को नियंत्रण में रखें अन्यथा गलतफहमी हो सकती है जिससे आपको नुकसान हो सकता है। दोस्त के रुप में छिपे हुए आपके शत्रुओं से सावधान रहें। स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें। गूढ़ विद्या की ओर आपका आकर्षण बढ़ेगा, साधना सिद्धि के लिए आज का दिन अच्छा है। काफी कोशिश के बाद आप अपनी मानसिक शांति को प्राप्त कर पाएंगें।

वृश्चिक: गणेशजी कहते हैं कि आप आज के दिन को पूरी तरह से आमोद प्रमोद में बिताना पसंद करेगें। अपने दैनिक कार्यों से मुक्त होकर अपने लिए थोड़ा समय निकाल सकेंगे। मित्रों के बाहर जाने का कार्यक्रम बनेगा और प्रवास पर जा सकते हैं। उत्तम भोजन मिलेगा और नए वस्त्राभूषण प्राप्त होगें जिससे आप काफी प्रसन्न रहेगें । व्यापार और भागीदारी में लाभ होगा। सार्वजनिक क्षेत्र में मान- सम्मान बढ़ेगा। विपरीत लिंगीय लोगों के प्रति आकर्षण रहेगा। पत्नी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेगें।

मकर: आज आप मानसिक रुप से काफी अशांत और असमंजस में रहेंगे। आप कोई भी ठोस निर्णय नहीं ले पाएंगे जिससे तनावमुक्त रहेगें। गणेशजी आपको सलाह देते हैं कि आज आप कोई भी महत्त्वपूर्ण निर्णय न लें। भाग्य आज आपके साथ नहीं रहेगा जिससे आपको काफी निराशा का अनुभव होगा। संतान के विषय में चिंतित रहेंगें। घर में बुजुर्गों की तबीयत खराब हो सकती है। शारीरिक रुप से अस्वथ्यता का अनुभव करेगें। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद में न उतरना हितकर है। पेट- दर्द से परेशानी होगी।

धनु: गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन शुभ साबित होगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यश कीर्ति तथा आनंद की प्राप्ति होगी। कुटुंबीजनों के साथ आनंद में समय व्यतीत होगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्यालाय में सहकर्मियों का आपके अधीनस्थ व्यक्तियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात होगी। अधूरे कार्य पूरे होंगे। आर्थिक लाभ की संभावना है।

कुम्भ: गणेशजी कहते हैं कि अत्यधिक संवेदनशील होने के कारण आज आप मानसिक बेचैनी और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। इस कारण जिद्दीपन आएगा। सार्वजनिक रूप में मानहानि न हो, इसका ध्यान रखें। स्थावर संपत्ति तथा वाहन आदि के दस्तावेज करने में सावधानी रखें। सौंदर्य प्रसाधन, वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी में महिलाएं खर्च करेगीं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मीन: गणेशजी बताते हैं कि आज का दिन महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए शुभ है। विचारों में दृढ़ता रहेगी, कार्य अच्छी तरह से पूरे होंगे। सृजनात्मक और कलात्मक शक्ति में वृद्धि होगी। दोस्तों या परिवारजनों के साथ किसी प्रवास पर जा सकते हैं। भाई- बहनों से लाभ होगा। कार्य की सफलता आपके मन को आनंदित करेगी। सार्वजनिक जीवन में मान- सम्मान मिलेगा। अपने प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

Next Story