धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 02 फरवरी 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आज आपका दिन - Page 2

Vikas Kumar
2 Feb 2018 5:00 AM IST

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज दाम्‍पत्‍य सुख में वृद्धि होगी। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति की प्राप्‍ति हो सकती है। रहन-सहन कष्‍टमय हो सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज भवन सुख का विस्तार होगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भवन के सौंदर्यीकरण के कार्य हो सकते हैं। माता से धन प्राप्‍ति संभव है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्‍य की अधिकता रहेगी। सम्‍पत्‍ति के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में अतिरिक्‍त जिम्‍मेदारी मिल सकती है।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। अनियोजित खर्च बढ़ेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बन सकते हैं।

Next Story