धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शुक्रवार 02 मार्च 2018) का राशिफल, कैसा रहेगा आपका आज का दिन - Page 2

Vikas Kumar
2 March 2018 5:15 AM IST
आज शुक्रवार है। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन वाणी में कठोरता का भाव हो सकता है। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। आत्‍मसंयत रहें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। धार्मिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार को गति मिल सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। खर्चों की अधिकता से परेशान रहेंगे। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी पुराने मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माता से मतभेद हो सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्‍टदायी हो सकता है। शिक्षा में कठिनाइयां आ सकती हैं।

Next Story